भारत एक ऐसा देश है जिसे नदियों का देश भी कहा जाता है। यहाँ पर पवित्र नदी से लेकर शोक नदी तक है। लेकिन हम आज आपको एक ऐसी नदी के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारत की सबसे खूबसूरत और साफ नदी है।भारत में पर्यावरण को बचाने के लिए अथक प्रयास किये जा रहे हैं। जैसे गंगा और यमुना नदी की सफाई करवाई जा रही है सरकार के द्वारा। और भी सैकड़ों कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं नदियों के सफाई के लिए। लेकिन हमारे खूबसूरत भारत देश में एक ऐसी नदी है जो प्रकृति का एक अनोखा उपहार है। जो प्राकृतिक रूप से स्वच्छ, सुंदर और साफ नदी है। जो भारत की सबसे खूबसूरत और साफ नदी है।
सबसे खूबसूरत और साफ नदी
जिस नदी का हम बात कर रहे है वो नदी इतनी स्वच्छ है कि आप आसानी से उसका निचली सतह देख सकते है। यह नदी पूरी तरह से पारदर्शी है। इस नदी के नीचे बैठे पत्थर क्रिस्टल की तरह प्रतीत होते हैं। इस नदी का नाम है उमंगोट ।उमंगोट नदी मेघालय की राजधानी शिलांग से करीब 100 किलोमीटर दूर है। इस नदी की खूबसूरती का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसे देखने के बाद ऐसा लगता है कि कांच पर तैर रही है ये।
लोगों को जल्दी भरोसा नहीं होता है इसपर। इस नदी में एक भी कूड़ा करकट नहीं दिख सकता है। जब आप इस नदी में नाव से सफर कर रहे हैं तो ऐसा लगता है कि आप किसी दूसरी दुनिया में घूम रहे हैं। एक जन्नत की तरह प्रतीत होता है। आप इस नदी की तुलना किसी स्वर्ग की नदी से कर सकते हैं। यह नदी भारत और बांग्लादेश के बीच बहती है। सबसे खास बात यह है कि यह नदी सैकड़ो साल से इसी तरह खूबसूरत और साफ है।अंग्रेजों के द्वारा इस नदी पर एक ब्रिज बनाया गया है। इस नदी में बहुत खूबसूरत मछलियाँ भी है।